यूरोपीय बाजार के नेताओं की सुंदरता।

गुरुवार, 29 जनवरी 2015

भौं को मोटा और भरा हुआ दिखाने के कुछ उपयोगी तरीके
हर लड़की या औरत अपनी भौं को सुन्दर और आकर्षित दिखाना चाहती है और ये एक सामान्य सोच है जिसे मेक अप के द्वारा सुन्दर बनाया जा सकता है।

भौं को भरा हुआ दिखाने के फायदे।

भरी हुई भौं पहले से शेप में बनी हुई भौं को सुन्दर और आकर्षित बनाती है। ये छितरी हुई भौं को भरने का काम करती है जहाँ बाल कम होते है उन्हें छुपाती है जिससे आपको एक सुन्दर शेप मिलता है और चेहरे पर आकर्षण आता है। इसे आईब्रो पेंसिल या आईब्रो पाउडर से भरा जा सकता है। इसका रंग भौं से एक शेड कम होना चाहिए।और अगर आप बहुत गोरी हैं तो शेड एक रंग गहरा होना चाहिए।

आईब्रो पाउडर और आईब्रो पेंसिल

आपको भौं को भरा हुआ दिखाने के लिए आईब्रो पाउडर और आईब्रो पेंसिल दोनों ही चीजों का प्रयोग करना चाहिए। आईब्रो पेंसिल से ज्यादा भरी हुई भौं चेहरे को गुस्से वाला और बहुत उत्तेजित दर्शाती है जिससे आपके चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ जाती है।जबकि आईब्रो पाउडर से  चेहरे पर सौम्यता दिखती है । एक बार आईब्रो पाउडर से भौं को भरकर फिर उसे आइब्रो पेंसिल से शेप देना चाहिए। आईब्रो पाउडर को ब्रश से इस्तेमाल करें इससे बहुत अच्छा रंग और शेप मिलता है।

भौं को मोटा और भरा हुआ दिखाने के कुछ उपयोगी तरीकेआईब्रो को मोटा दिखाने के तरीके।

  • सबसे पहले भौं को साफ़ मस्कारा ब्रश से कंघी कर लें।छितरी हुई या खाली भौं को देख लें।
  • शार्प आइब्रो पेंसिल से खाली जगह को भर लें लेकिन उसे हल्के हाथों से लगाएं। उसे जिस तरफ बाल बढ़ रहे हैं उसी दिशा मे लगाएं। कभी भी पेंसिल को सीधी लाइन की तरह ना लगाएं बल्कि जैसे बाल होते हैं उसी तरह हलके हाथों से लगाएं नहीं तो वह बनावटी लगेगी।
  • आईब्रो पाउडर या आई शैडो को मस्कारा के साफ़ ब्रश से भौं पर लगाये इससे सही तरह से रंग भौं मे मिल जाएगा और आपको एक नेचुरल लुक मिलेगा।
  • भौं को मोटा और सुन्दर दिखाने के लिए आप दो रंगों का प्रयोग कर सकते हैं ऊपर की तरफ आप हल्का रंग लगा सकते हैं और अंत मे जहाँ भौं खत्म होती हैं वहां गहरे रंग का प्रयोग करे।
  • भौं को सेट रखने के लिए आप हेयर स्प्रे का भी प्रयोग कर सकती हैं। लेकिन हेयर स्प्रे को ऊँगली पे लगाकर फिर भौं पर लगाएं।
  • भौं की कैस्टर ऑइल से मालिश करने से भौं घनी और सुन्दर बनती हैं।

भौं को बनाने के लिए कुछ टिप्स

  • आईब्रो को काली पेंसिल से ना भरे अगर आपकी भौं काली हैं तो उसे डार्क ब्राउन कलर की पेंसिल से ही भरें।
  • आईब्रो पाउडर या पेंसिल का कलर भी लाइट होना चाहिए ।
  • पाउडर से नेचुरल लुक मिलता है मैट फिनिश या ब्राउन शैडो ज्यादा नेचुरल लगते हैं।
  • भौं को मोटि और पतली तरफ से बराबर शेडेड इफ़ेक्ट दें ।
  • भौं को भरने के बाद आस पास से किसी क्रीम से साफ़ कर लें जिससे वह साफ़ वह बिलकुल सही शेप मे दिखे।
  • भौं को जमाये रखने के लिए ब्रो जेल का भी प्रयोग किया जा सकता है।

भौं को मोटा और भरा हुआ दिखाने के कुछ उपयोगी तरीके निष्कर्ष – 4 बुनियादी तरीके भौं को भरा हुआ दिखने के।

  1. ब्रो पेंसिल सबसे आसान और बुनियादी तरीका है भौं को भरा हुआ दिखाने का । ब्रो पेंसिल कई रंगो मे उपलब्ध है । वैक्स टच वाली पेंसिल लगाने मे बहुत आसान होती है जो की एक नेचुरल लुक देती है।
  2. ब्रो पाउडर भौं को नेचुरल और सॉफ्ट लुक देता है ।इसे मस्कारा ब्रश से लगाएं।
  3. ब्रो जेल से भौं जमी रहती हैं ।जिनकी भौं मोटी हों उन्हें क्लियर जेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
  4. ब्रो पेन/ मार्कर बहुत इस्तेमाल मे नहीं आते लेकिने अगर इस्तेमाल किया जाए तो ये कमाल कर सकते हैं।ये बहुत देर तक टिके रहते हैं और केवल मेकअप रिमूवर या तेल से ही निकाला जा सकता है।

की उत्पत्ति   :  http://www.hinditips.com/

Oriflame India

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.